पुलिस मुठभेड़ में उकलाना लूट के आरोपी पकड़े गए, कब्जे से 75 हजार बरामद – Republic News 24×7

पुलिस मुठभेड़ में उकलाना लूट के आरोपी पकड़े गए, कब्जे से 75 हजार बरामद

25 अप्रैल को उखलाना भट्टे के पास दुकानदार से एक लाख दस हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिए थे। 4 व 5 मई की रात्रि में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चाद शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। एक के पैर में गोली भी लगी। एक अन्य बदमाश रात्रि में मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गए लुटेरों से लूट के 75 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। इन चारों पर दो दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। हरदुआगंज थाना अंतर्गत भूतपुरा गांव निवासी नरेन्द्र पुत्र किशन पाल रात 8 बजे अपनी परचून की दुकान को बन्द करके बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी उखलाना भट्टे के पास अज्ञात स्विफ्ट डिजायर रंग सफेद कार सवार लोगों ने एक लाख दस हजार रूपये लूट लिए । घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गईं थीं।

4 व 5 मई की रात्रि को पुलिस चेकिंग के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने के लिए इशारा किया गया। माछुआ पुल के पास रात्रि 12.05 बजे कार में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में अभियुक्त दीपक के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। अन्य बदमाश विशाल, छोटू उर्फ अंकुश, विपिन शौर्य को मौके से गिरफ्तार किया गया। एक अन्य बदमाश रात्रि में मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गये बदमाशों से लूट की धनराशि के 75000 हजार रूपये बरामद किए। पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त दीपक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

पूछताछ पर अभियुक्तों ने बताया कि कार से घूमकर रैकी करते हैं। चोरी व लूट करते। 25 अप्रैल को 12 नम्बर अतरौली में दुकान चलाने वाले व्यापारी से साधु आश्रम से जवां की तरफ जाने वाले रोड पर एक भट्टे के पास से 110000 रुपये की लूट की थी। 19 अप्रैल को से रायपुर रोड अतरौली पर एक विक्की पर जा रहे दो व्यक्तियों से एक  मोबाइल फोन छीना।

ये किए गिरफ्तार

  1. दीपक पुत्र सुरेश निवासी शेफपुर थाना पाली मुकीमपुर जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष (घायल)
  2. विशाल पुत्र राजपाल निवासी खेड़िया धोकल थाना पालीमुकीमपुर जनपद अलीगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष
  3. छोटू उर्फ अंकुश पुत्र विनोद कुमार निवासी चंदनपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 18 वर्ष
  4. विपिन शौर्य पुत्र राम किशोर निवासी जेड़ा थाना एका जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 23 वर्ष

 

बरामदगी

  • लूट के 75000 रुपये
  • एक मोबाइल फोन
  • दो अवैध तमंचा 315 बोर
  • दो जिंदा कारतूस
  • दो खाली खोखा कारतूस 315 बोर
  • घटना में प्रयुक्त गाड़ी स्फिट डिजायर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *