Dehradun Murder Case: घर में अकेली थी 70 वर्षीय महिला, नौकर ने कर दी हत्या – Republic News 24×7

Dehradun Murder Case: घर में अकेली थी 70 वर्षीय महिला, नौकर ने कर दी हत्या

देहरादून:- रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या उसके पति की स्टेशनरी की दुकान पर काम करने वाले नौकर ने की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वारदात को पेंडिंग वेतन को लेकर हुए विवाद के बाद अंजाम दिया।

घर में अकेली थीं 70 वर्षीय रेखा बंसल

मामला रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी का है। गुरुवार को 70 वर्षीय रेखा बंसल घर में अकेली थीं। इसी दौरान आरोपी घर में दाखिल हुआ और उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद महिला के हाथ से सोने का कंगन गायब मिला था। इसके अलावा उनके चेहरे पर खरोंच के निशान भी पाए गए थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

पति की दुकान पर काम करता था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मृतका के पति दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड स्थित किताबों की दुकान पर नौकर के रूप में काम करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की सैलरी बकाया थी और इसी को लेकर वह परेशान था। आरोप है कि पेंडिंग वेतन को लेकर उपजे विवाद के बाद नौकर ने रेखा बंसल की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी तक पहुंचकर वारदात का खुलासा किया।

पुलिस जांच में सामने आई वारदात की कड़ी

पुलिस अब हत्या की पूरी परिस्थितियों, आरोपी की भूमिका और वारदात के दौरान हुई घटनाओं की कड़ियों को खंगाल रही है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *